सूरजगढ़: एसडीएम दयानंद रूयल का हुआ तबादला, फिलहाल रिक्त रहेगा उपखंड अधिकारी का पद

सूरजगढ़, 6 सितम्बर 2024: राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारियों व कर्मचारियों की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट में सूरजगढ़ एसडीएम दयानंद रूयल का नाम भी शामिल है।

एसडीएम दयानंद रूयल को सूरजगढ़ से हटाकर देचू (फलौदी) उपखंड अधिकारी के पद पर तबादला किया गया है।

एसडीएम रुयल 2 अगस्त 2023 से आज दिनांक तक सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

राज्य सरकार ने अभी सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी का पद रिक्त रखा है।

Leave a comment

error: Content is protected !!