Thursday, February 12, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: अगवाना कलां में घर में घुसकर परिवार पर हमला, पति-पत्नी गंभीर...

सूरजगढ़: अगवाना कलां में घर में घुसकर परिवार पर हमला, पति-पत्नी गंभीर घायल, लाखों की लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, परिजनों में दहशत का माहौल

सूरजगढ़: अगवाना कलां गांव में सोमवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई। बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया और गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आधी रात को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया हमला

अगवाना कलां निवासी अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे दीपेंद्र उर्फ हुड्डा निवासी बैलोदा, प्रीतम निवासी स्वामीसेही और 4-5 अन्य बदमाश बिना नंबर की स्कॉर्पियो से आए। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने घर का मैन गेट तोड़ दिया और आंगन में सो रहे अजय कुमार व उनके परिवार पर हमला बोल दिया।

पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, गहने और नकदी लूटे

हमले में अजय कुमार और उनकी पत्नी कविता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने घर का सामान तोड़फोड़ करने के साथ ही अजय के गले से सोने की चैन और कविता के गले से सोने का बादलिया भी छीन लिया। इसके अलावा करीब 30 हजार रुपए नकद भी लूटकर ले गए।

धमकी देकर बदमाश फरार

अजय कुमार ने बताया कि हमले के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि वे अवैध धंधा करते हैं। उन्होंने अजय पर आरोप लगाया कि उसने उनके मामा हेमसिंह को खेत में लकड़ी डालने से रोका था। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

इलाके में दहशत, जांच जारी

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में वारदात के बाद से ही दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात घरों में घुसकर हमला करना और खुलेआम धमकियां देना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!