Thursday, May 21, 2026
Homeसुलतानासुलताना में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी की हत्या...

सुलताना में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की ली जान?

सुलताना: झुंझुनूं के सुलताना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक आर्मी जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को दोपहर करीब एक बजे, किराए के एक मकान में पति-पत्नी के शव मिले। पत्नी का शव किचन में पड़ा था, जबकि आर्मी जवान फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या की। मृतक पति राजेश कुमार (30) झुंझुनूं के चारावास का रहने वाला था और जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सिपाही के पद पर तैनात था। वह 4 महीने से छुट्टी पर था और तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी मंजू (28) के साथ सुलताना गांव में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था।

मंजू के परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मंजू के परिजनों ने सुलताना थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मंजू के भाई विक्रम कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मंजू को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और कई बार मारपीट भी करते थे। विक्रम ने बताया कि मंजू ने कई बार पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन मामला सुलझा नहीं।

विडियो देखें:

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह चल रही थी और इसी के चलते यह घटना हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!