चिड़ावा: थाना सुलताना की पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 285 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा

थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्यामसर में मोड़ पर पिपल के पेड़ के पास एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

आरोपी जितेन्द्र कुमार गिरफ्तार

छापे के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी दुकान के सामने बैठा था और शराब बेच रहा था।

285 पव्वे अवैध शराब जब्त

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को 128 पव्वे ढोला मारू देशी शादा शराब और 157 पव्वे देशी मदिरा सादा बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी जितेन्द्र कुमार के पास शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!