Saturday, October 10, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

Good morning
Good morning

दिल्ली में आज CJP का प्रोटेस्ट, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट पर पाबंदी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

1– पीएम मोदी वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिले, बातचीत कर अनुभव जाना; 6 युवाओं ने सिल्वर मेडल जीते, 10वें स्थान पर रहा भारत

2– राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया, हमसे सबूत मांगे, एक्शन लेने का भरोसा दिया; विपक्ष अब सुप्रीम कोर्ट जाएगा

3– कॉकरोच पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस बोली- परमिशन नहीं; दिल्ली रूट की 75 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; BSF बुलाई गई

4– राहुल का दावा सियासी चालबाजी’: भाजपा बोली- राष्ट्रपति से बातचीत को गलत तरीके से किया पेश; लगाए गंभीर आरोप

5– बीपी चेक कराते रहिए’: दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर दीपके का पीएम पर तंज; संजय निरुपम ने किया पलटवार

6– अभिजीत दीपके के इस बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने कड़ी आपत्ति जताई है। दीपके के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए निरुपम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘शटअप! यह अभिव्यक्ति की आजादी (FoE) नहीं, बल्कि बदतमीजी है। तीनों को कानून की बर्फ की सिली पर लिटाकर मुकदमों के डंडे से पीटना चाहिए, तब इनकी जेन-जी-गिरी निकलेगी।’

7– जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सीजेपी नेता सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं और दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। अभिजीत दीपके ने मेट्रो, रेल और सड़कें बंद करने पर सवाल उठाए, जबकि आशुतोष रांका ने महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का दावा किया।

8– अभिजीत दीपके ने कहा कि अधिकारियों को खुद से पूछना चाहिए कि मेट्रो सेवाएं क्यों बंद की जा रही हैं, रेल सेवाएं क्यों रोकी जा रही हैं और सड़कें क्यों बंद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्र और युवा अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। दीपके ने सवाल उठाया कि इन युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है, जैसे वे पाकिस्तान से आए हों या देश के दुश्मन हों

9– CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं, मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं कर सकते; इंडिया गेट के आसपास 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रहेगा

10– अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

11– छावनी बना दिल्ली-एनसीआर: प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर अलर्ट, सीमेंट के बैरिकेड्स मंगाए; सीपी में दुकानें बंद

12– सिर्फ हंगामा नहीं, वोटरों का विश्वास जरूरी… दिल्ली में आक्रामक विपक्ष को उपचुनावों ने दिखाया आईना

13– नंदीग्राम में भाजपा कैंडिडेट ने CM शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ा, उपचुनाव में 1.22 लाख वोटों से जीत; पुडुचेरी में NDA, तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK जीती

14– राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ की दक्षिण में एंट्री, चेन्नई में छठवां कार्यक्रम, दक्षिण भारत में 15-29 साल के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस

15– भारतीय सेना सिलीगुड़ी 18 की जगह 3 घंटे में पहुंचेगी, डोकलाम विवाद के बाद केंद्र ने शुरू कीं 4 सुरक्षा-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, 2029 में पूरे होंगे

16– कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द करने और उनके समय में बदलाव किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली जाने वाले कई यात्री रास्ते में फंस गए हैं। यात्रियों ने रेलवे के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे उनकी यात्रा और रोजमर्रा की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

17– राजस्थान के अजमेर जिले में आयकर अधिकारी बनकर आए सात बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर से करीब 2 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात नसीराबाद सदर पुलिस थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाईपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में हुई। बदमाशों ने शुक्रवार को व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर में आयकर अधिकारी बनकर प्रवेश किया

18– गुजरात के कच्छ में सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 लोग घायल; कार से ट्रक की टक्कर; सड़क हादसों में हर रोज 485 लोगों की मौत

19– भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, वेस्टइंडीज 18.3 ओवर में 250 रन बनाकर जीता, कैप्टन शाई होप का शतक
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!