
1 आज 2 अक्तूबर है। आज गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर 2026 उनकी 157वीं जयंती के रूप में मनाई जाएगी। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से जुड़े उनके विचारों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रभावित किया था
2– भारत के दूसरे प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए याद किए जाने वाले शास्त्री जी का सार्वजनिक जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी ने देश के कठिन दौर में नेतृत्व किया और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया। यह नारा देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है।
3– महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज, पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे;
4– महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राजघाट और विजय घाट पर दो अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह के समय बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता के इन दोनों जगहों पर आने की उम्मीद है।
5– राहुल बोले- फॉर्म-6 में अवैध तरीके से बदलाव हुआ, चुनाव आयोग से सवाल- TCS को आदेश किसने दिया, कंपनी में किसने मंजूरी दी
6– इंडिया गठबंधन के सदस्य 2 अक्टूबर से 8 अक्तूबर तक डीएम कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह संस्थाओं पर नियंत्रण किया जा रहा है। उनका यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ है।
7– मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम 4 बजे से प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; कहा- वो सबसे बड़े गद्दार; SIR के दौरान देश में 13 करोड़ वोट कटे
8– कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क से आंदोलन शुरू होगा। उनका कहना है इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) की ओर से भी 4 अक्तूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने की बात कही गई है
9– मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज: अनुमति नहीं, जंतर मंतर के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग, प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
10– केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वे शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। गोपालक सम्मेलन में वे भारतीय न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे
11– बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- SIR ने पूरी व्यवस्था दरकिनार कर दी, चुनाव आयोग को फटकार, कहा- कानून भूलकर सॉफ्टवेयर के हिसाब से काम नहीं हो सकता
12– भारत 114 राफेल खरीदेगा, इस साल डील पर फैसला संभव, विमानों में स्वदेशी सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर; फ्रांस की कंपनी भारतीय हथियार लगाने को तैयार
13– भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च, अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा; डेटा भेजने का समय-खर्च बचेगा, ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश
14– SIR में गड़बड़ी पर कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे, कहा- BJP ने साजिश की, FIR दर्ज हो; राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटे
15– देश में कैंसर के महंगे इलाज और जीवनरक्षक दवाओं की भारी कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और संसद की स्थायी समिति के मंथन के बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार अब कैंसर की प्राथमिक जांच, आधुनिक तकनीक और दवाओं के सटीक इस्तेमाल के लिए एक व्यापक व मानक रोडमैप तैयार कर रही है
16– डिजिटल पेमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के कई व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाने का एलान किया है। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की अपील करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की व्यवस्था का वे विरोध करेंगे
17– जम्मू: कश्मीर में सेना की निगरानी होगी और मजबूत, चार किमी दूर इंसान तो आठ किमी तक वाहन दिखाएगा थर्मल उपकरण
18– महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे, गहरे पानी में उतरने से मौत; पुलिस ने सभी के शव निकाले
19– अधीर रंजन का ममता को कांग्रेस में लौटने का न्योता, कहा- बंगाल में अपना नेता चुन लेंगे; 28 साल पहले कांग्रेस छोड़कर TMC बनाई थी
20– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विचारों की सराहना की है। पुतिन ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं, जो हमारे बहुत अच्छे और यहां तक कि मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा व्यक्तिगत रूप से हमारे अच्छे संबंधों के बावजूद लगातार यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने का सवाल उठाते हैं और इसके बारे में पूछते हैं
21– लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स, कल 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था
22– भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे, 3 बार आमने-सामने आ सकते हैं, विश्वकप में भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया
23– भारत ने एशियन गेम्स में 11वां गोल्ड जीता, तीरंदाजी का चौथा गोल्ड मेडल, महिला रिकर्व टीम ने कोरिया को हराया
24– मानसून: यूपी के 16 जिलों में 20 से 59% तक कम रही बारिश, भाखड़ा में जलस्तर 35 फीट नीचे; पंजाब-हिमाचल में चिंता
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




