Good morning

1– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक यानी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा के दौरान इसे भारत की विकास यात्रा का एक निर्णायक पड़ाव बताया। पीएम ने कहा कि यह विधेयक देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को और अधिक समृद्ध बनाएगा

2– पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं, उस समय समाज की मनोस्थिति एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है। मैं समझता हूं कि संसद के इतिहास में ये वैसे ही पल हैं। जरूरत महसूस हुई होती तब इसे लागू कर देते और आज तक इसे परिपक्वता तक पहुंचा देते। हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी रहे हैं। हमारी हजार वर्ष की विकास यात्रा रही है।

3– महिला आरक्षण बिल: PM ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव

4– पीएम मोदी ने सभी दलों को भरोसा देते हुए कहा,  यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ, वह अनुपात उनके समय से चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा। अगर गारंटी कहिए तो मैं गारंटी देता हूं। वादे की बात करें तो वादा करता हूं। जब नीयत साफ है तो हमें शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।

5– ‘आज ऐसा समझने की गलती मत करना, चुकानी होगी कीमत’, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने विपक्ष को चेताया

6– अमित शाह का विपक्ष को जवाब: ‘दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी’, कहा- परिसीमन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

7– संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज  महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों के लिए मतदान किए जाएंगे। यह मतदान आज शाम 4 बजे शुरू होगा। दरअसल, महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हो चुका है और इसे 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के आधार पर लागू किया जाएगा

8– प्रियंका बोलीं- महिला आरक्षण की बात सबसे पहले कांग्रेस ने की, तब BJP ने विरोध किया था

9– महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में शाह पर प्रियंका का तंज- चाणक्य जीवित होते तो आपकी चतुराई देख चकरा जाते

10– प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के परखच्चे उड़ाने जैसा है।’

11– PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए, प्रियंका ने कहा- शाह को देखकर चाणक्य भी चौंक जाते; संसद के मोमेंट्स

12– पश्चिम एशिया संकट: ट्रंप के बाद पीएम मोदी और मैक्रों ने फोन पर की बात, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही पर जोर

13– दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित

14– पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार

15– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को Z-सिक्योरिटी, 6 बार बम की धमकी के बाद CRPF को मिला सुरक्षा का जिम्मा

16– ऑनलाइन ऑर्डर का बड़ा धोखा! तेल की जगह पानी भेजा, ग्राहक ने खटखटाया कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा

17– तेलंगाना के मेडचल जिले में एक आनलाइन आर्डर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता को कुकिंग आयल के बजाय पानी से भरा कैन मिलने का आरोप है,यह घटना बोदुप्पल के अंतर्गत चेंगिचेरला की क्रांति कॉलोनी में हुई, जिससे क्विक – कॉमर्स सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं

18– इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए

19– शेयर बाजार में फिलहाल नहीं आने वाली है बड़ी गिरावट? अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख नैस्डैक और एसएंडपी 16 अप्रैल को रिकॉर्ड हाई पहुंच गए, लेकिन भारतीय बाजार अभी भी अपने आल टाईम हाई से करीब 9% नीचे है, ऐसे में एक्सपर्ट भारतीय बाजार को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं

20– दरअसल निफ्टी अभी भी अपने हाई से करीब 9 फीसदी नीचे है, अमेरिका और ईरान की वजह से भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब युद्ध को लेकर बाजार का डर थोड़ा कम हुआ है, क्योंकि दोनों पक्ष संघर्षविराम पर सहमत है, वहीं स्टेट आफ होर्मुज को खुलवाने के लिए सार्थक बातचीत चल रही है

21– पंजाब की IPL 2026 में चौथी जीत, टेबल टॉपर बनी, मुंबई को 7 विकेट से हराया; प्रभसिमरन-अय्यर की फिफ्टी, अर्शदीप को 3 विकेट।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!