सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 12 फरवरी 2026 (गुरुवार)

1– बजट सत्र: ‘अभी तक कोई ऐसा नहीं जन्मा, जो देश बेच सके’; राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री की दो टूक

2– उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने डेटा पर चिंता व्यक्त की कि देश का डेटा विदेश जा रहा है। यह सही नहीं है। हम डेटा सेंटर के लिए प्रावधान कर रहे हैं। हम डेटा भारत में रखने के लिए प्रावधान कर रहे हैं, जिससे हमारे नौजवानों को नौकरी मिल सके। फूड, फर्टिलाइजर, फ्यूल सिक्योरिटी पर बयान दे रहे हैं, इस पर जवाब ध्यान से सुनना चाहिए।

3– वित्त मंत्री ने कहा कि कुल खाद्य सब्सिडी के लिए 2.27 लाख करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान है और 80 करोड़ लोगों को अभी भी मुफ्त राशन दे रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग द्वारा इंडस्ट्री सेटअप के लिए 4,064 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है।

4– ‘केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में से किसी राज्य का हिस्सा नहीं घटाया…’ बजट चर्चा में वित्त मंत्री ने किया साफ

5– राहुल ने कहा- सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा, किसानों के हक से सौदा किया

6– राहुल गांधी ने कहा कि वह अभी भी डरे हुए हैं क्योंकि वह सच्चाई का सामना नहीं कर सकते। हमारे सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री पर हमला करने का कोई सवाल ही नहीं है। उनमें आने की हिम्मत होनी चाहिए। मैंने यह भी कहा कि अगर किसी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री पर हमला करने वाला है, तो कृपया तुरंत एफआईआर करें। उस व्यक्ति को गिरफ्तार करें। आप ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?

7– राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, किरेन रिजिजू बोले- संसद में PM मोदी पर बिना सबूत कैसे लगाए आरोप?

8– ‘एप्स्टीन से निजी मुलाकात नहीं’, लोकसभा में भारी बवाल, राहुल के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का पलटवार

9– केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा एप्स्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाने के बाद स्पष्टीकरण दिया है, पुरी ने कहा कि उनकी जेफरी एप्स्टीन से केवल तीन चार पेशेवर और आधिकारिक मुलाकातें हुईं थीं,जब वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि थे, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए किसी भी अवैध गतिविधी से संबंध से इंकार किया

10– केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने बृहस्पतिवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का दावा है कि इसमें करीब 30 करोड़ श्रमिक शामिल हो सकते हैं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा कि बिजली, बैंक, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, गैस व जलापूर्ति क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है

11– शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चंद्रपुर महापौर चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस सत्ता नहीं ले सकी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा को समर्थन देने का फैसला स्थानीय स्तर पर हुआ, न कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से

12– DGCA की जांच पूरी होने तक इंतजार कीजिए, प्लेन क्रैश पर रोहित पवार के आरोपों पर CM फडणवीस

13– असम बीजेपी का बड़ा एक्शन, विवादित वीडियो से झाड़ा पल्ला; सोशल मीडिया मैनेजर को किया बर्खास्त

14– असम की नई मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, मुस्लिम बहुल जिलों में बढ़ोतरी; जनजातीय इलाकों में गिरावट

15– टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच श्रीलंका और ओमान के बीच सुबह 11 बजे से कैंडी में खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से नेपाल और इटली के बीच मुंबई में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच भारत और नामीबिया  के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा

16– वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा, गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए

17– चांदी ₹7,349 बढ़ी, कीमत ₹2.57 लाख प्रति किलो, तीन दिन में ₹21,520 महंगी; सोना ₹1,067 बढ़कर ₹1.57 लाख पर पहुंचा

18– अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहा ईरान, विदेश मंत्री अराघची बोले- हम बातचीत और जंग दोनों के लिए तैयार

19– बांग्लादेश की 300 सीटों पर आज वोटिंग, मैदान में कुल 1981 उम्मीदवार, अवामी लीग के बिना पहला चुनाव,बांग्लादेश में PM के 3 दावेदार, किसे मिलेगी कुर्सी, खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे

20– भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? ट्रंप के दावों पर पुतिन के करीबी बोले- ‘उनके अलावा किसी के मुंह से नहीं सुना’।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!