सुनील शर्मा को फिर बनाया गया पिलानी नगर कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन की मजबूती के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

पिलानी, 7 जून 2025: पिलानी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा ‘पंडित’ को नियुक्ति दी गई है। विधायक पितराम सिंह काला ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

नव नियुक्त नगर अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुनील शर्मा ने विधायक पितराम सिंह काला व पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। सुनील शर्मा इससे पहले भी नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे छात्र राजनीति से ही कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। शर्मा साबू कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं तथा पिलानी नगरपालिका के पार्षद भी रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सुनील शर्मा ‘पंडित’ को अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता रोहिताश्व रणवा, पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, राजकुमार राठी, प्रेम प्रकाश मोयल, होशियार सिंह, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम चेजारा, डॉ हरिसिंह सांखला, माधवानंद सारस्वत, संतकुमार चावला, नबील खान, राजकुमार भार्गव, लाल मोहम्मद आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!