Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीसीकर की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर आई पिलानी: CEERI में वैज्ञानिकों द्वारा...

सीकर की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर आई पिलानी: CEERI में वैज्ञानिकों द्वारा बनाए मॉडल्स को देख कर समझी उनकी कार्य प्रणाली

सीकर के बजाज रोड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 के व्यावसायिक शिक्षा के ट्रेड आईटी एंड ब्यूटी की छात्राओं ने मंगलवार, 27 फरवरी को पिलानी का शैक्षिक भ्रमण किया।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान CEERI पिलानी में सीकर की इन 76 छात्राओं का यह दल जब पहुंचा तो उनका उत्साह और जिज्ञासा देखते ही बनते थे। CEERI कैम्पस में छात्राओं ने विज्ञान के कई मॉडल्स को देख कर उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा और मॉडल्स को प्रयोग में लेकर प्रैक्टिकल जानकारी भी हासिल की।

छात्राओं के साथ आई विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक बनाते हैं, और यह उनके लिए करिअर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि इससे उन्हें चीजों को बेहतर तरीके से सीखने में भी मदद मिलती है। पुस्तकें सैद्धांतिक ज्ञान देती हैं जबकि शैक्षिक भ्रमण वास्तव में उस स्थान पर जाकर अभ्यास ज्ञान प्रदान करता है। शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में अनुभव व ज्ञान का इजाफा होता है।

CEERI पिलानी के शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं के साथ वाइस प्रिंसिपल अनीता शर्मा तथा उनके टीचर्स क्रमशः दीपक जोशी, अनुप्रिया चौधरी एवं रीना भी मौजूद रहे तथा उन्होंने भी विभिन्न विषयों पर छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनके ज्ञान में अभिवृद्धि की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!