सिंघानिया विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रयास: सोलर प्लांट और आधुनिक फिजिक्स लैब का उद्घाटन

पचेरी बड़ी, 11 जनवरी 2025: सिंघानिया विश्वविद्यालय ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया है। साथ ही, विश्वविद्यालय में एक आधुनिक फिजिक्स लैब भी शुरू की गई है।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सोलर प्लांट न केवल विद्यालय की बिजली खपत को कम करेगा बल्कि छात्रों को स्वच्छ ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा। उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती और उपाध्यक्ष एवं कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement's
Advertisement’s

युवा दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में एक नई फिजिक्स लैब का भी उद्घाटन किया गया। इस लैब में आधुनिक उपकरण और प्रयोगशाला सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र प्रयोग करके फिजिक्स के सिद्धांतों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र ने सिंघानिया विश्वविद्यालय का धन्यवाद किया और कहा कि यह कदम विद्यालय के लिए एक नई ऊर्जा लाएगा और विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!