बुहाना: पचेरी स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 25 और 26 सितम्बर को रोजगार मेला 2025 (Job Fair 2025) आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाशाली युवाओं को जॉब ऑफर और करियर बनाने का मौका देंगी। बी.टेक, डिप्लोमा और आईटीआई पास व अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें भाग लेकर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर हासिल कर सकेंगे।
यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों ने बताया कि यह रोजगार मेला छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा। विभिन्न कंपनियों के HR विशेषज्ञ इंटरव्यू और स्क्रीनिंग प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
रोजगार मेला 25 और 26 सितम्बर को सिंघानिया यूनिवर्सिटी कैंपस, पचेरी में आयोजित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण करवाकर इस अवसर का लाभ उठाएं। आयोजन का संचालन टी.ओ.पी. सेल द्वारा किया जाएगा।
जिन छात्रों को और जानकारी चाहिए, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या फिर 8764569939 पर संपर्क कर सकते हैं।





