सिंघाना, 21 दिसम्बर 2024: सिंघाना के बाइपास सर्किल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बचा। एक रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस और कंटेनर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे दिल्ली से चूरू जा रही एक राजस्थान रोडवेज बस सिंघाना स्टैंड से निकली ही थी कि स्टैंड से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे में बस और कंटेनर के ड्राइवरों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही सिंघाना थानाधिकारी कैलाश चंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!