जगन्नाथ रथ यात्रा का दिया जा रहा निमंत्रण : पत्रक और पीले चावल देकर किया रथ यात्रा में आने का आग्रह

चिड़ावा, 21 दिसम्बर 2024: शहर में 20 वर्ष से लगातार प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भी 24 दिसंबर को भव्य रूप से निकाली जाएगी। यात्रा का प्रचार प्रसार होर्डिंग लगाकर और अनाउंसमेंट के जरिए हो रहा है।

इधर यात्रा को लेकर लोगों की घर घर जा कर भी निमंत्रण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, विवेकानंद मित्र परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी अब टोलियों के रूप में घर घर पहुंच रहे हैं।

शहर में संघ की बनाई गई छह बस्तियों में कार्यकर्ता घरों में पीले चावल और यात्रा के कार्यक्रम का पत्रक दे कर लोगों को रथ यात्रा में आने का विधिवत निमंत्रण दे रहे हैं।

इस दौरान विहिप प्रखंड अध्यक्ष रमेश स्वामी के संयोजन में एक टोली ने आज वीर सावरकर बस्ती में कसेरवालों का मोहल्ला, साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग, पुजारी कॉलोनी में घर घर जा कर संपर्क किया और पत्रक के साथ पीले चावल देकर रथ यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी और सपरिवार यात्रा में भागीदारी का आग्रह भी किया।

इसी तरह शहर की माधव बस्ती, शिवाजी बस्ती, परमहंस बस्ती, विवेकानंद बस्ती और केशव बस्ती में भी संघ स्वयंसेवक और सेवा भावी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!