सिंघाना, 27 अप्रैल 2025: कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के विरोध में सिंघाना कस्बे में रविवार को सर्व समाज और स्थानीय व्यापार संघ के आह्वान पर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान कस्बे के लोगों ने एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement's
Advertisement’s

देशभर में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख और गुस्सा है। इसी कड़ी में सिंघाना के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शोक व्यक्त किया। सर्व समाज और व्यापार संघ के इस आह्वान को कस्बे के सभी वर्गों का समर्थन मिला, जिसके चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

Advertisement's
Advertisement’s

बंद के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहने का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!