सिंघाना, 01 अगस्त: इंदिरा कॉलोनी स्थित जागृत बालाजी रूद्र मंदिर में आज भव्य अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बुहाना पंचायत समिति के प्रधान हरि कृष्ण यादव ने मंदिर का अनावरण किया।

प्रधान यादव अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। मंदिर समिति के सदस्य बलबीर सिंह यादव और डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज से मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा

कल सुबह 9:15 बजे महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। इस यात्रा में सभी देवी-देवताओं को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी। दोपहर 12:15 बजे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शाम को हवन और रात्रि जागरण

आज शाम को हवन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर समिति और स्थानीय लोग इस धार्मिक आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!