सरस दूध 2 रुपए/लीटर महंगा हुआ: 11 अगस्त से लागू होंगी बढ़ी कीमतें; बूथ संचालकों का कमीशन भी बढ़ाया

जयपुर, 9 अगस्त 2024: जयपुर में सरस दूध के दाम बढ़ गए हैं। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ (जयपुर डेयरी) की बढ़ी हुई कीमतें 11 अगस्त की शाम को होने वाली सप्लाई से लागू होगी। डेयरी प्रशासन ने दूध के सभी ब्रांड पर 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।

पिछले महीने डेयरी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ओम प्रकाश पूनिया ने इस बात के संकेत दिए थे। जयपुर डेयरी ने कुछ समय पहले ही दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ये बढ़ोतरी करीब 3.65 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से हुई थी।

जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार ने बताया- वर्तमान में सरस टोंड (नीला) 50 रुपए लीटर, स्टैंडर्ड (हरा) 56 रुपए, गोल्ड 64 रुपए और डबल टोंड 42 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 11 अगस्त को कीमतें बढ़ने के बाद सरस टोंड (नीला) 52 रुपए लीटर, स्टैंडर्ड (हरा) 58 रुपए, गोल्ड 66 रुपए और डबल टोंड 44 रुपए प्रति लीटर मिलने लगेगा।

सरस दूध 2 रुपए/लीटर महंगा हुआ: 11 अगस्त से लागू होंगी बढ़ी कीमतें; बूथ संचालकों का कमीशन भी बढ़ाया

3 फीसदी कमीशन बढ़ाया

डेयरी प्रशासन ने इसके साथ ही बूथ संचालकों का कमीशन भी 3 फीसदी बढ़ाया है। वर्तमान में उनको 1.50 रुपए प्रति लीटर कमीशन मिलता है, जो बढ़कर अब 1.56 रुपए प्रति लीटर कमीशन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!