सड़क हादसे में घायल सूबेदार रोहिताश का हुआ निधन, घीसा की ढाणी में तिरंगा यात्रा के साथ दी अंतिम विदाई

नवलगढ़, 22 नवम्बर 2024: गर्ल्स बीएन एनसीसी बटालियन झारखंड में सूबेदार के पद पर तैनात रोहिताश कुमार महला का गुरुवार को जयपुर में ईलाज के दौरान निधन हो गया। आपको बता दें हाल ही में सूबेदार रोहिताश कैरू में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका जयपुर में ईलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास उनकी पार्थिव देह तिरंगा यात्रा के साथ पैतृक गांव घीसा की ढाणी लाई गई। जैसे ही जवान रोहिताश की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रधान दिनेश सुंडा, सरपंच बुधराम सहित काफी संख्या में जनप्रतिनधिगणों व ग्रामीणों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ जवान रोहिताश का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!