संदेशखाली केस: संदेशखाली केस में बैठी NIA जांचः जल्द हो सकती है FIR, बोलीं वृंदा करात- TMC कर रही गुंडागर्दी

संदेशखाली ताज़ा खबर: संदेशखाली केस में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की शुरआती जांच बैठ गई है. सूत्रों की ओर से मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को बताया गया कि जल्द इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं. फिलहाल जांच एजेंसी शाहजहां शेख की तलाश में जुटी है.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेशखाली जाने से रोका जाएगा पर हाईकोर्ट के आर्डर के बाद वे लोग वहां जा रहे हैं, जबकि वृंदा करात बोलीं- टीएमसी गुंडागर्दी कर रही है. ममता सरकार ने मामले की कोई जांच नहीं कराई है और वे लोग घटना को लेकर साजिश रच रहे हैं.

वैसे, इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था, “पुलिस भूमिका नहीं निभा रही है. मैं जब गलियों में घूम रही थी तब एसपी साहब कुर्सी पर बैठे थे. वह समझना नहीं चाहते हैं.”

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!