संत नारायण भारती का हुआ भव्य स्वागत, अगवानी के लिए उमड़े धर्मानुरागी, सबसे पहले किए नगरदेव कल्याण प्रभु के दर्शन

चिड़ावा, 6 सितम्बर 2024: संत नारायण भारती महाराज 5 दिन के प्रवास कार्यक्रम के तहत आज चिड़ावा पहुंच गए हैं। बाड़मेर के बालोतरा में वरिया भगजी स्थित भगवान चंद्रघंटेश्वर महादेव मन्दिर, ढाणा धाम से संत नारायण भारती महाराज अपने अनुयायियों के साथ सड़क मार्ग से चिड़ावा पहुंचे, जहां टीबड़ा गेस्ट हाउस में उनका गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। गेस्ट हाउस में संत की आगवानी के लिए बड़ी संख्या में उनके शिष्य और धर्मानुरागी लोग उमड़ पड़े।

संत नारायण भारती का हुआ भव्य स्वागत, अगवानी के लिए उमड़े धर्मानुरागी, सबसे पहले किए नगरदेव कल्याण प्रभु के दर्शन

इससे पहले झुंझुनू पहुंचने पर संत नारायण भारती महाराज का उनके शिष्य अजय कुमावत द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया। संत नारायण भारती ने झुंझुनू में उनसे मिलने पहुंचे सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

चिड़ावा आगमन पर संत नारायण भारती सर्वप्रथम मुख्य बाजार स्थित नगर देव श्री कल्याण प्रभु के मन्दिर पहुंचे तथा वहां भगवान की पूजा की। इस दौरान मन्दिर के पुजारी रविन्द्र पुजारी, श्रीप्रकाश पुजारी, हीरालाल पुजारी व प्रदीप पुजारी ने संत को नमन करते हुए उनका स्वागत किया। संत नारायण भारती महाराज चिड़ावा प्रवास के दौरान नगर के विभिन्न धर्म स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।

ये भी पढ़े:- आज आयेंगे संत नारायण भारती महाराज: दोपहर 2:30 बजे चिड़ावा के टीबड़ा गेस्ट हाउस में होगा स्वागत

संत नारायण भारती 10 सितम्बर तक चिड़ावा में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। संत नारायण भारती शनिवार सुबह 8:30 बजे नगरपालिका द्वारा बनाए गए पंडित गणेश नारायण पार्क का उद्घाटन करेंगे। रविवार, 8 सितंबर को सुबह 11:15 बजे सूरजगढ़ बाईपास रोड़ पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नवनिर्मित मधुसूदन मैरीज गार्डन का भी उद्घाटन संत नारायण भारती महाराज के कर कमलों से होगा। सोमवार, 9 सितंबर को शाम 6 बजे से टीबड़ा गेस्टहाऊस में भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद रात्रि 9 बजे से टीबड़ा गेस्ट हाउस में ही संत नारायण भारती महाराज के प्रवचन का कार्यक्रम होगा।

विडियो देखें…

आगवानी के लिए ये रहे मौजूद

टीबड़ा गेस्ट हाउस में भगवान वाला जोहड़ के महन्त रामदास महाराज ने संत मिलन किया। इससे पहले संत नारायण भारती महाराज की आगवानी के लिए रमेश कुमार अग्रवाल, अशोक जोशी, राजेन्द्र शर्मा, सुभाष जोशी, शीशराम सैनी, रविकांत शर्मा, रूपकिशोर जोशी, मनोहर जांगिड़, नयन कमल भारतीय, लोकेश शर्मा, सोनू तामड़ायत, चंद्रप्रकाश जोशी, अनिरुद्ध तामड़ायत, अनिल कुमार जोशी, अशोक जलिन्द्रा, दिनेश जांगिड़, आनन्द मोरोलिया, संदीप जाखड़, रणवीर गोदारा, महेन्द्र गुरावा, मनोज बुडानिया, मुकेश योगी, पवन जांगिड़, दीपक कौशिक सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!