चिड़ावा: शहर के जाने-माने रक्तवीर संजय दाधीच और वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा सहित 50 अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार देर रात जयपुर में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
समारोह में साध्वी प्रज्ञा भारती, लोहार्गल सूर्य मंदिर पीठ के स्वामी अवधेशाचार्य और अन्य संतों की उपस्थिति रही। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस तरह के आयोजनों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इससे समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक चिंतक महेश आजाद, उमाशंकर महमिया, डॉक्टर कुसुमलता शर्मा, सरला पाठशाला की अनीता पूनिया, रमेश स्वामी, झुंझुनू टाइम्स के कृष्ण ढस्सा, मास्टर सोलर के नवीन शर्मा, संदीप बिंवाल सहित कई अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
आयोजक विप्र वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से महेश बसावतिया ने सभी का आभार जताया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संजय दाधीच को दी बधाई
संजय दाधीच को सम्मान मिलने पर विवेकानंद मित्र परिषद के रोहिताश्व महला, मनोज मान, दामोदर हिम्मतरामका, अशोक पुजारी, अशोक अग्रवाल, प्रदीप पुजारी, कमलकांत पुजारी, पवन भीमराजका, डॉ. चन्द्रमौलि पचरंगिया, श्यामसुख शर्मा, उमाकांत डालमिया, रमेश कोतवाल सहित कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।