Thursday, May 28, 2026
Homeसूरजगढ़शाम 7 बजे बाद थम जाता है सफर! सूरजगढ़ के लिए रोडवेज...

शाम 7 बजे बाद थम जाता है सफर! सूरजगढ़ के लिए रोडवेज सेवा की मांग तेज, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़: क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस सेवाओं के अभाव को लेकर अब जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राहुल जेदिया के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन विभाग प्रभारी डॉ. प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपकर सूरजगढ़, बुहाना और आसपास के गांवों के लिए नई रोडवेज बस सेवाएं शुरू करने की मांग की।

Advertisement's

ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग, मरीज और नौकरीपेशा लोग प्रतिदिन परिवहन सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। खासतौर पर शाम 7 बजे के बाद बस सुविधा लगभग बंद हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement's

दिल्ली रूट पर सूरजगढ़ की अनदेखी का आरोप

राहुल जेदिया ने बताया कि वर्तमान में झुंझुनूं से दिल्ली के लिए 25 से 30 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन इनमें से एक भी बस सूरजगढ़ होकर नहीं गुजरती। जबकि झुंझुनूं-दिल्ली वाया सूरजगढ़ मार्ग और मौजूदा रूट की दूरी में केवल लगभग 4 किलोमीटर का अंतर है।

Advertisement's

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की यह अनदेखी सूरजगढ़ क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

इन प्रमुख मार्गों पर रोडवेज रूटों की मांग उठी

ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण रोडवेज रूट शुरू करने की मांग रखी गई। इनमें झुंझुनूं-दिल्ली वाया चिड़ावा-सूरजगढ़-बुहाना-पचेरी-नारनौल, चूरू-दिल्ली वाया सूरजगढ़-बुहाना-नारनौल, लाडनूं-दिल्ली वाया झुंझुनूं-सूरजगढ़-बुहाना, झुंझुनूं-दिल्ली वाया सूरजगढ़-लोहारू-भिवानी-रोहतक, राजगढ़-खेतड़ी वाया पिलानी-सूरजगढ़-बुहाना-सिंघाना तथा झुंझुनूं-महेंद्रगढ़ वाया चिड़ावा-सूरजगढ़-बुहाना रूट शामिल हैं।

Advertisement's

रात्रिकालीन बस सेवा की भी मांग

प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्येक प्रमुख रूट पर शाम और रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि रात के समय परिवहन सुविधा नहीं होने से महिलाओं, विद्यार्थियों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

Advertisement's

हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी

राहुल जेदिया ने कहा कि यह केवल बस सेवा का मुद्दा नहीं बल्कि जनहित से जुड़ा बड़ा विषय है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और आमजन का समर्थन लेकर परिवहन विभाग को दोबारा ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement's

उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। इस दौरान सचिन, निखिल, कपिल, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहें।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!