Monday, August 31, 2026
Homeझुन्झुनूBTTI Pilani Scholarship Scheme: बीटीटीआई पिलानी ने शुरू की 'बालिका छात्रवृत्ति योजना',...

BTTI Pilani Scholarship Scheme: बीटीटीआई पिलानी ने शुरू की ‘बालिका छात्रवृत्ति योजना’, छात्राओं को मिलेगी 50% फीस में छूट

BTTI Pilani Scholarship Scheme
बीटीटीआई पिलानी में बालिका छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करते हुए संस्थान के प्रतिनिधि।

पिलानी (समाचार झुंझुनू 24)। बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई), पिलानी ने तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान की ओर से “बालिका छात्रवृत्ति योजना” की घोषणा की गई है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी। इस योजना को “कौशल से सम्मान, बेटी का अभिमान” संदेश के साथ शुरू किया गया है।

पॉलिटेक्निक और आईटीआई की छात्राओं को मिलेगी 50% छात्रवृत्ति

बीटीटीआई पिलानी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. बीके राउत ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि BTTI Pilani Scholarship Scheme को आदित्य बिड़ला समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा) और आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को शिक्षण शुल्क का 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा।

तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना मुख्य लक्ष्य

निदेशक डॉ. बीके राउत ने कहा कि देश में तकनीकी और औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन इन क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति अभी भी कम है। आर्थिक कठिनाइयों, सामाजिक चुनौतियों और जागरूकता की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्राएं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से इन बाधाओं को कम करने और बालिकाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान की गतिविधियों की दी गई जानकारी

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में बीटीटीआई के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!