विश्व योग दिवस पर पिलानी में सामूहिक योगाभ्यास: योगाचार्य राजकुमार भास्कर के मार्ग दर्शन में 500 से अधिक लोगों ने किए आसन-प्राणायाम

पिलानी, 21 जून: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पिलानी में योग मन्दिर ट्रस्ट द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक व चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योगाचार्य राजकुमार भास्कर ने साधकों को योगाभ्यास करवाया गया। चिड़ावा से आए बाल योगी ध्रुव ने भी अपनी योग कला के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

योग मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुए सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगाचार्य राजकुमार भास्कर ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखा जा सकता है। योगाचार्य भास्कर ने जीवन शैली व आहार को संतुलित रखते हुए निरोगी रहने की जानकारी दी तथा विभिन्न रोगों में किस प्रकार से आसान और प्राणायाम से लाभ होता है यह भी बताया। सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन योग अभ्यास करने के लिए आग्रह किया गया।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें महिला व पुरुषों की संख्या समान रही। मंच संचालन सचिव दीपचंद लाखवान ने किया। राष्ट्रगान व मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर योग मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा डॉ पवन, डॉ सुरेश, डॉ रमा बेडवाल, डॉ करण बेनीवाल, डाॅ अनीता बुडानिया, डॉ कपिल, डॉ अंशुल, डॉ रमेश जाजू, डॉ आरपी पारीक, डॉ हरि सिंह सांखला, डॉ पवन शर्मा, डाॅ सुमित्रा, डॉ हरीश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, मोहनलाल बोचीवाल, विकास डूमोली, पृथ्वी सिंह बालापोता, संजीव पूनिया, केसर राम , तेजपाल सिंह, जय भगवान सांगवान, धर्मेंद्र कौशिक, नगेंद्र नौवाल, सुनील कुमार शर्मा, एडवोकेट पुनीत शर्मा, ज्योति भरतवाल, रश्मि आजाद सिंह, नीलम जाखड़, प्रेम, शशि राठौड़, अर्चना शर्मा, ललिता सैनी, मधु शेखावत, संत कुमार भास्कर आदि योगाभ्यास में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं व संगठनों का भी भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!