विश्वविद्यालय में रहस्यमयी घटना, छात्र ने महिला प्रोफेसर को पहनाई माला, मांग में सिंदूर भरा

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मनोविज्ञान विभाग की एक महिला प्रोफेसर और प्रथम वर्ष के छात्र ने क्लासरूम में ही शादी कर ली!

छात्र ने न केवल प्रोफेसर के गले में फूलों की माला डाली बल्कि उनकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही तस्वीरें और वीडियो सामने आए, पूरे विश्वविद्यालय में बवाल मच गया

शादी या नाटक? छुट्टी पर भेजी गई प्रोफेसर

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को तुरंत छुट्टी पर भेज दिया। वहीं, प्रथम वर्ष का छात्र लापता बताया जा रहा है

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह रहस्यमयी घटना ‘एप्लाइड साइकोलॉजी’ विभाग के क्लासरूम में घटी। मंगलवार को विभागाध्यक्ष लाल बनारसी साड़ी पहनकर आई थीं, उनके हाथों में रजनीगंधा और गुलाब की माला थी। क्लास के दौरान ही छात्र ने उनकी मांग में सिंदूर भर दिया और माला पहनाई

कक्षा के अन्य छात्रों ने यह हैरान करने वाला दृश्य अपनी आंखों से देखा। कुछ ने तस्वीरें लीं, कुछ ने वीडियो बनाए, और यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बन गई।

क्या यह शादी असली थी या सिर्फ नाटक?

इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि विभागाध्यक्ष के खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। उनसे इस घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हालांकि, प्रोफेसर ने मौखिक रूप से दावा किया है कि यह कक्षा के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा मात्र था। सवाल यह उठता है कि यदि यह केवल एक शैक्षणिक नाटक था, तो फिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों की?

छात्र लापता, सहपाठी सदमे में

विवाद के बाद, प्रथम वर्ष का छात्र कैंपस से अचानक गायब हो गया। उसके सहपाठियों के मुताबिक, वह घटना के बाद से नजर नहीं आ रहा। कुछ छात्र अब भी सदमे में हैं और समझ नहीं पा रहे कि यह सब हकीकत थी या सिर्फ एक नाटक

क्या है सच्चाई?

क्या यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट एक्टिंग थी, या फिर वाकई प्रोफेसर और छात्र के बीच कोई गुप्त संबंध था? इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है।

इस घटना ने पूरे विश्वविद्यालय और शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जांच के नतीजे क्या सामने आते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!