विशेष पूजा के लिए लोहार्गल पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग

लक्ष्मणगढ़, 01 जनवरी। नववर्ष के अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग बुधवार को राजस्थान के प्रसिद्ध लोहार्गल धाम पहुंचे। उन्होंने रामानुज सूर्य मठ में भगवान सूर्य नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की और सूर्यमठ के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री सारंग ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान भगवान सूर्य देव से देश और प्रदेश की खुशहाली और मंगलकामना की। उन्होंने इस तीर्थस्थल के पौराणिक महत्व और दिव्यता को अद्वितीय बताते हुए कहा कि यहां आकर आत्मिक शांति और सुखद अनुभव प्राप्त हुआ।

अवधेशाचार्य ने मंत्री को किया सम्मानित

पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें दुपट्टा पहनाया, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, और भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा भेंट की।

लोहार्गल विकास पर हुई चर्चा

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लोहार्गल जैसे पौराणिक तीर्थस्थल का विकास जरूरी है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल से इस विषय पर चर्चा करने की बात कही। सारंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोहार्गल का पौराणिक महत्व और यहां की दिव्यता हमेशा स्मरणीय रहेगी।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है लोहार्गल

लोहार्गल धाम न केवल पौराणिक महत्व रखता है, बल्कि यह धार्मिक और आध्यात्मिक साधना का केंद्र भी है। मंत्री सारंग की यात्रा से क्षेत्र में तीर्थस्थल के विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!