समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

विद्यार्थियों ने ह्यूमन चेन बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया

चिड़ावा – खेतड़ी रोड़ पर रेलवे फाटक के पास स्थित पायल हॉस्पिटल द्वारा संचालित ए.पी.एस स्कूल, में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का पावन पर्व है व हम सब को बढ चढकर भाग लेना चाहिए। हम सबको अपने मत के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

संस्था चेयरपर्सन डॉ० पायल ने अपील कर 18 वर्ष व उससे ज्यादा उम्र के सभी व्यक्तियों को वोट डालने को कहा।

इस अवसर पर आर.एस. जाँगिड़, डॉ० जी.सी. शर्मा, सूर्यकान्त, विवेक यादव, धीरज यादव, सूरज, मनमोहन, विरेन्द्र पॉयल, आशीष पी.टी.आई, मानसिंह पी.टी.आई, आशू पी.टी.आई, हेमलता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!