Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावाविज्ञान वर्ग में 98.40% के साथ प्राची बनी चिड़ावा की टॉपर, आर.एन....

विज्ञान वर्ग में 98.40% के साथ प्राची बनी चिड़ावा की टॉपर, आर.एन. टैगोर स्कूल का 100% रिजल्ट… जश्न में झूम उठा पूरा विद्यालय

चिड़ावा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग परीक्षा परिणाम 2026 में चिड़ावा स्थित आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर संस्था की परंपरा को कायम रखा।

प्राची ने 98.40% अंक हासिल कर पूरे चिड़ावा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं प्रिया सोमरा ने 96.20%, दृष्टि सिहाग ने 94.80%, भारती भास्कर ने 93.20% और प्रिया डांगी ने 92.20% अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में पायल और याचिका ने 92-92% अंक हासिल किए, जबकि दीक्षा ने 90% अंक प्राप्त कर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की 100% परिणाम की परंपरा को बनाए रखा।

विद्यालय के निर्देशक राजेंद्र झाझड़िया ने छात्रों के साथ खुशी मनाई, मिठाई वितरित की और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान संजू फोगाट, सुनीता, श्वेता, अनीता, निहाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल सैनी, राजवीर, रवि प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, अंजू, पूनम, राजबाला और प्रिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय का लगातार 100% परीक्षा परिणाम यह दर्शाता है कि यहां शिक्षा का स्तर बेहद उच्च है। बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे चिड़ावा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!