वार्ड 38 चिड़ावा में पानी की गंभीर समस्या, निवासियों ने सौंपा ज्ञापन, निजी लाभ के लिए बोरवेल का गलत उपयोग किए जाने का आरोप, जल संकट को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी

चिड़ावा, 10 जून 2025: चिड़ावा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में पिछले कई महीनों से जारी जल संकट अब विकराल रूप लेता जा रहा है। वार्डवासियों ने इस समस्या को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में एसडीएम डॉ नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वार्ड में सार्वजनिक जलापूर्ति के लिए प्रस्तावित बोरवेल को निजी स्वार्थवश एक निजी प्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की आम जनता को पानी की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

वार्डवासियों ने बताया कि पूर्व में पानी की समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। हाल ही में एक समाचार के माध्यम से जानकारी मिली कि उक्त बोरवेल, जो कि वार्ड 38 की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वीकृत हुआ था, उसे श्योपुरा के एक निजी कॉलोनी में शिफ्ट कर निजी लाभ के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।

वार्ड वासियों का आरोप है कि उक्त वार्ड श्योपुरा के परिसीमन में नहीं आता ज्ञापन में संबंधित अधिकारी पर बोरवेल के नाम पर घपला कर निजी जमीन में खुदाई करवाने का आरोप लगाया गया है।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले की निष्पक्ष जांच कर समाधान नहीं किया गया और वार्ड 38 को पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

ज्ञापन देने वालों में युवा नेता मंगेश भगत, मनजीत, रजनीत बाडेटिया, राजू, सुनील चेजारा, सचिन, जतिन, अनिता देवी, शारदा देवी, अंजू देवी, मंजू देवी, शेर मोहम्मद, रजनीश सहित कई लोग शामिल रहे।

प्रशासन से निवेदन किया गया है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और वार्ड 38 में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!