समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत को बड़ी बढ़त, “किसी और को बैग पैक करने पड़ेंगे अब” – कंगना ने विक्रमादित्य पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी हैं, कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से 70 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त ने कंगना के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

कंगना ने लिया मां का आशीर्वाद

कंगना रनौत ने इस खास दिन पर अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उन्हें ईश्वर का रूप बताया। एक्ट्रेस की मां ने दही-शक्कर खिलाकर बेटी का मुंह मीठा किया। इसके बाद कंगना ने बल्द्वाड़ा के धवोई में अंबिका माता मंदिर में पूजा अर्चना की।

कांग्रेस उम्मीदवार पर कंगना का हमला

कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य पर तीखा निशाना साधा। अपनी जीत के प्रति आत्मविश्वास जताते हुए कंगना ने कहा, “इस तरह की ओछी बातें करने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसी महिला के बारे में ऐसी बातें करना ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी को मंडी से मिली बढ़त यह दिखाती है कि मंडी की जनता ने बेटियों का अपमान स्वीकार नहीं किया है।”

कंगना ने आगे कहा, “जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, यह मेरी जन्मभूमि है। यहां मैं लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सपने को साकार करने के लिए उनकी सेना बनकर काम करूंगी।”

चुनाव प्रचार के दौरान जुबानी जंग

चुनाव प्रचार के दौरान कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। कंगना ने विक्रमादित्य को “शहजादा”, “सत्ता के भूखे”, “चोर” और “महिला विरोधी” बताया था। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को “मुंबई की” बताते हुए कहा था कि वह मंडी की नहीं हैं और चुनावी दौरा खत्म होने के बाद मुंबई चली जाएंगी।

विक्रमादित्य के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कंगना ने कहा था, “अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, क्योंकि मैं फिल्म उद्योग में काम करने के बाद यहां आई हूं और मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए।”

Leave a comment

error: Content is protected !!