Sunday, June 22, 2025
Homeदेशलोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के लिए मतदान सम्पन्न, 6 राज्यों और...

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के लिए मतदान सम्पन्न, 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.70% हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए शनिवार को मतदान सम्पन्न हो गया। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर शनिवार को मतदान कराया गया। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी भी मतदान हुआ।

इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता थे। जिनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 अन्य मतदाताओं की संख्या थी।

पश्चिमी बंगाल में हुआ सबसे अधिक मतदान

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 58 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत 57.70 रहा है। कुछ जगहों पर हिंसा की खबरों के बीच प. बंगाल में सबसे ज्यादा 77.99% वोटिंग हुई जबकि जम्मू कश्मीर में सबसे कम 51.35% मतदान हुआ है।

दांव पर थी इन दिग्गजों की किस्मत

छठे चरण के चुनाव के दौरान जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी उनमें संबलपुर (ओडिशा) से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल रहे।

5 चरणों में कितना हुआ मतदान

बीते 5 चरण की वोटिंग के आंकड़ों की बात करें तो चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में कुल 66.14%, दूसरे चरण में 66.71%, तीसरे चरण में 65.68%, चौथे चरण में 69.16% प्रतिशत और 5वें चरण में 62.20% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!