समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

लीखवा में विवाहिता झूली फांसी के फंदे पर: परिवार के लोग गए थे जात लगाने पीछे से लगाई फांसी, भाई ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई

पिलानी, 6 अक्टूबर: पिलानी थाना क्षेत्र के गांव लीखवा में सोमवार को एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका लक्ष्मी कुमावत पत्नी रणवीर है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी निवासी लक्ष्मी की शादी लीखवा निवासी भागीरथ कुमावत के बेटे रणवीर के साथ साढे पांच साल पहले हुई थी। सोमवार को घटना के समय परिवार के लोग मलसीसर क्षेत्र में स्थित बाछाड़ी माता मन्दिर में धोक लगाने गए हुए थे। घर पर मृतका लक्ष्मी एवं ससुर भगीरथमल ही थे। कुछ देर बाद भागीरथ भी दिवाली के लिए दीपक लेने पिलानी आ गए, पीछे से लक्ष्मी घर में अकेली थी। भागीरथ ने वापस घर जा कर देखा तो बहू लक्ष्मी कमरे में लगे हुक से चुन्नी के सहारे लटकी मिली। आस पास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रेवाड़ी निवासी मृतका के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतका लक्ष्मी के कमरे को भी सील कर दिया है। मृतका का पति लुधियाना में ट्रांसपोर्ट का काम करता है और दोनों के 4 वर्षीय का एक बेटा है। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। मंगलवार को पीहर पक्ष की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को ही चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल भी एफएसएल और एमओबी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना करेंगे।

देर शाम रेवाड़ी से पहुंचे मृतका के भाई ने पिलानी थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को पिलानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!