Monday, February 24, 2025
Homeपिलानीलिखवा में 24-25 फरवरी को होगी खेलकूद प्रतियोगिता: महिला-पुरुष वर्ग के कबड्डी,...

लिखवा में 24-25 फरवरी को होगी खेलकूद प्रतियोगिता: महिला-पुरुष वर्ग के कबड्डी, वॉलीबॉल और दौड़ के ईनामी मुकाबले होंगे

पिलानी, 23 फरवरी 2025: पिलानी ब्लॉक के लिखवा में 24-25 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। स्व. केसर देवी एवं स्व. झूथाराम भाम्बू की स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भाम्बू परिवार और आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियों को आज अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रतियोगिता आयोजन समिति के महेंद्र सिंह भाम्बू ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में स्व. झूथाराम भाम्बू की स्मृति में पुरुषों की कबड्डी, वॉलीबॉल और 100 मीटर, 400 मीटर व 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा स्व. केसर देवी की स्मृति में महिलाओं की कबड्डी, वॉलीबॉल और 100 मीटर, 400 मीटर व 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

महेंद्र सिंह भाम्बू ने जानकारी दी कि महिला व पुरुष दोनों वर्गों की कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार ₹ व उप विजेता टीम को 3100 ₹ का नकद ईनाम दिया जाएगा। दौड़ प्रतियोगिता में भी महिला व पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

आयोजक भामाशाह महेंद्र सिंह भाम्बू, श्रवण सिंह भाम्बू, मोहर सिंह भाम्बू सहित आयोजन समिति के प्यारेलाल भाम्बू, बलबीर भाम्बू, महिपाल भाम्बू, स्लैश भाम्बू, नरेश भाम्बू, श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, राकेश सांगवान रणधीर पायल, प्रवीण रेवाड़िया, जय सिंह, मामनसिंह, सज्जन अग्रवाल ललित सैन, सरपंच बच्चन सिंह शेखावत सहित अन्य सदस्यों के नेतृत्व में प्रतियोगिता हेतु गांव के खेल मैदान में आज तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!