लखदातार का फाल्गुन मेला आज से हुआ शुरू, चिड़ावा से पदयात्रा रवाना, 14 को पहुंचेंगे खाटू

कलयुग के अवतारी लखदातार बाबा श्याम का वार्षिक मेला सोमवार 11 मार्च से शुरू हो गया है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को शुरू होने वाले मेले में देश-दुनिया से भक्त पहले ही दिन से पहुंचना शुरू हो चुके हैं। एकादशी पर मेला अपने पूरे परवान पर होगा। पदयात्रा कर खाटू पहुंचने वाले पदयात्रियों के जत्थे भी आज पहले ही दिन से रवाना होने लगे हैं।

चिड़ावा खेतड़ी रोड़ से भी आज श्याम सेवक संघ के सदस्य खाटू के लिए पैदल रवाना हुए। पदयात्रा के लिए रवाना होते वक्त संघ के सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। श्याम सेवक संघ के सदस्य 14 मार्च को खाटू पहुंचेंगे और “हारे के सहारे” बाबा श्याम के दर्शन कर वापस चिड़ावा के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान पदमपुरा, इंद्रपुरा तथा गोविंदपुरा में पदयात्रा को रात्रि विश्राम दिया जायेगा। पदयात्रा सुल्ताना, पदमपुरा, चनाना, केड़, भाटीवाड़, गुढ़ा, इंद्रपुरा, उदयपुरवाटी, गुरारा, गोविंदपुरा, मंढा होते हुए 14 मार्च को खाटू पहुंच कर सम्पन्न होगी।

आपको बता दें कि श्याम सेवक संघ के शेखर शर्मा के नेतृत्व में यह पदयात्रा विगत 30 वर्ष से निरन्तर जारी है। प्रतिवर्ष संघ के सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है, और वर्ष पर्यन्त भक्त अपने बाबा से मिलने के लिए इस यात्रा का इंतजार करते हैं।

पदयात्रा के लिए ये हुए रवाना

सोमवार, 11 मार्च को सांय 4 बजे खाटू धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा में रोहिताश्व बदनगढ़िया, प्रेम कुमार मोरोलिया, सुनील शर्मा (AAO), दाताराम, एडवोकेट उमेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार (एसडीएम ऑफिस), सुनील कुमार सैनी (AVVNL), मुकेश कुमार मिश्रा, सरोज दाधीच, विमला वर्मा, दीपक पारीक, कोमल पारीक, अरुण कुमार, राजेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार, सुनील कुमार बुहाना, अजय कुमार, ढिल्लू, रवि फौजी, महेश कुमार पीटीआई, सुरेश पीटीआई, योगेश कुमार, दक्ष, शिखा, शिवानी, शेखर शर्मा, आभा शर्मा, विवेक शर्मा, करुणा शर्मा, समीर सिंह शेखावत, राधेश्याम, राजेश पारीक, श्याम सुन्दर शर्मा, सुधा शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा व पवन शर्मा आदि खाटू के लिए रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!