रूस-यूक्रेन युद्ध: वोलोदिमिर जेलेंस्की का चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘पुतिन जल्द मरने वाले हैं’

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और इस संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन “बहुत जल्द मरने वाले हैं।” पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की।

Advertisement's
Advertisement’s

पुतिन की सेहत को लेकर अटकलें

पिछले कुछ सालों में व्लादिमिर पुतिन की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। ब्रिटिश समाचार पत्र द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के चेहरे पर अक्सर सूजन देखी गई है। इसके अलावा, सार्वजनिक बैठकों में उन्हें कुर्सी को मजबूती से पकड़कर बैठते हुए देखा गया है। उनके शरीर में कंपन और हाथ-पैरों की अनियंत्रित हरकतें भी देखी गई हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वे कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

राजनीतिक बयान या मनोवैज्ञानिक वार?

विशेषज्ञों का मानना है कि जेलेंस्की का यह बयान केवल पुतिन की सेहत पर टिप्पणी नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक हमला भी हो सकता है। इससे रूसी सत्ता के आंतरिक ढांचे में अस्थिरता लाने की कोशिश की जा सकती है। यूक्रेन इस बयान के माध्यम से रूस पर दबाव बनाना चाहता है।

रूस पर बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। उन्होंने रूस से 30 दिनों के युद्धविराम की मांग की है और यूक्रेन को 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 2 अरब यूरो) की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। मैक्रों ने कहा कि रूस को बिना शर्त युद्धविराम के लिए तैयार होना चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

क्या पुतिन का अंत नजदीक है?

हालांकि, व्लादिमिर पुतिन की बीमारी या मृत्यु को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जेलेंस्की का यह बयान संकेत देता है कि यूक्रेन अब रूस को कमजोर मान रहा है, चाहे वह सैन्य दृष्टि से हो या नेतृत्व के स्तर पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!