राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में उठाए भारतीय चुनाव प्रणाली पर सवाल, बोले- ‘महाराष्ट्र चुनाव में 65 लाख वोटों पर संदेह’

बोस्टन, अमेरिका: भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत वे शनिवार को अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंचे, जहां उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया और कहा कि मतदान प्रक्रिया में बड़ी अनियमितताएं देखी गई हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी का सवाल — ’65 लाख अतिरिक्त वोट कैसे पड़े?’

ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,

“आसान भाषा में कहूं तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जितने युवा मतदाता थे, उससे कहीं ज्यादा वोट डाले गए। हमारे पास शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े थे, लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, उस समय 65 लाख लोगों ने वोट डाला।”

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा शारीरिक रूप से असंभव प्रतीत होता है।

“एक व्यक्ति को वोट डालने में औसतन 3 मिनट लगते हैं। अगर 65 लाख अतिरिक्त वोट डाले गए, तो इसका अर्थ हुआ कि रात 2 बजे तक वोटिंग जारी थी, जोकि सच नहीं है। ऐसा हुआ ही नहीं। यह संदेहास्पद है और इसकी जांच होनी चाहिए।”

‘वीडियोग्राफी की मांग भी अब अवैध’ – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव अधिकारियों से वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नकार दिया।

“न केवल मना किया गया, बल्कि कानून में संशोधन कर यह सुनिश्चित कर दिया गया कि अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी की मांग भी नहीं कर सकते। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे की बात है।”

‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है।

“यह हमारे लिए स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता कर लिया है। सिस्टम में बहुत बड़ी गड़बड़ी है और यह अब साफ दिखाई दे रही है। हमने यह बात खुलकर कही है और मैं स्वयं कई बार यह दोहरा चुका हूं।”

Advertisement's
Advertisement’s

प्रवासी भारतीयों और कारोबारियों से भी की मुलाकात

अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों और अमेरिका के कारोबारियों से भी मुलाकात की। इस बातचीत की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने दी।

पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत के उद्यमियों से बिजनेस, टेक्नोलॉजी, समावेशी नेतृत्व और ईमानदारी पर आधारित शासन प्रणाली जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

“यह स्पष्ट है कि एक न्यायपूर्ण, नई सोच वाला और सबको साथ लेने वाला भारत बनाने में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें खुशी है कि हमने अपने विचार साझा किए और मिलकर काम करने की भावना व्यक्त की।”

Leave a comment

error: Content is protected !!