गुढ़ागौड़जी: बड़ाऊ क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय जाट महासंघ की अहम बैठक के दौरान युवा तेजा सेना के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन ने नए दायित्व देते हुए कई पदों पर युवाओं को नियुक्त किया। इस फैसले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेजाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की नई शुरुआत मानी जा रही है।
निकटवर्ती गांव शिव नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ के बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की गतिविधियों और विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसी दौरान जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिव प्रसाद चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राकेश जीतरवाल को युवा तेजा सेना का बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया, जबकि बलबीर मिठारवाल को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संगठन महासचिव के रूप में विजय सिंह को दायित्व दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र मिठारवाल को नियुक्त किया गया, वहीं विजय सिंह रोलाण को ब्लॉक संरक्षक बनाया गया। इसी क्रम में ब्लॉक प्रवक्ता के रूप में सुरेन्द्र बगड़िया को जिम्मेदारी दी गई। सभा के दौरान सलाहकार पद पर राजवीर काजला और सचिव के रूप में सुरेश जाखड़ को मनोनीत किया गया।
इसी मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ की मुख्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बलबीर जाखड़ को संगठन महासचिव, राजपाल बगड़िया को ब्लॉक संरक्षक, मोहरसिंह मिठारवाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मदनलाल को संयुक्त सचिव और ग्यारसीलाल बगड़िया गुरूजी को व्यवस्थापक का दायित्व सौंपा गया।
बैठक के अंत में शिव प्रसाद चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी सुनिल काजला और ब्लॉक सचिव अनिल सिंह ने युवा तेजा सेना के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए लोक देवता तेजाजी महाराज की जीवनी और उनके प्रेरणादायक योगदान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।




