सूरजगढ़: राष्ट्रीय जाट महासंघ की सूरजगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की गई है। यह विस्तार महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जिला सचिव सत्यनारायण पूनियां की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया ने नियुक्तियों को मंजूरी दी।

इस अवसर पर राजकुमार खेदड़ को ब्लॉक अध्यक्ष और बंशीधर झाझड़िया को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही मनोज खेदड़ को ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में विधिचंद खेदड़ को ब्लॉक महासचिव नामित किया गया, वहीं मनोज कुमार, राधेश्याम खेदड़ और सुरेंद्र कुमार को भी महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठनात्मक मजबूती के लिए रणदीप कुल्हरिया, अनिल खेदड़, जोगेंद्र ख्यालियां और राजेंद्र सिंह खेदड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अनिल कुमार, प्रताप सिंह और विजेंद्र सिंह खेदड़ को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनरूप सिंह माठ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना और सामाजिक सरोकारों के साथ जुड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यकारिणी के विस्तार के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया और जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ के सूरजगढ़ आगमन पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित समाजजनों ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय जाट महासंघ की इस नवीन कार्यकारिणी से क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और संगठन की सक्रियता को नई दिशा मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!