राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चिड़ावा की बैठक आयोजित

शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका और आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

चिड़ावा, 16 मार्च 2025: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चिड़ावा की बैठक रविवार को राजकीय अडूकिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़ावा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष आनंद कुमार झाझड़िया ने की। इस दौरान जिला शाखा झुंझुनू से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महिला संगठन मंत्री संगीता रानी और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश कुमार मान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Advertisement's
Advertisement’s

शिक्षा और शिक्षक समस्याओं पर चर्चा

बैठक में प्रत्येक पीईईओ वार संकुल रचना तैयार करने, 30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा उत्सव चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर मनाने, आगामी सत्र में सदस्यता अभियान चलाने और शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

कार्यक्रम के दौरान उपशाखा चिड़ावा द्वारा जिला सभा अध्यक्ष एवं संस्था प्रधान प्रदीप मोदी और व्याख्याता नरेंद्र प्रताप सिंह को शाला प्रेरक एवं शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी

बैठक में उपशाखा सभा अध्यक्ष श्याम लाल चेजारा, सुनील कुमार भारद्वाज, उपशाखा मंत्री सज्जन सिंह पचार, ब्लॉक साक्षरता अधिकारी सुनीता, अंकित कटेवा, जगदीश कुमार, विजेंद्र सिंह बलोदा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने और संघ की आगामी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!