Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाराजस्थान अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में चिड़ावा के पहलवानों ने लहराया परचम, पांच...

राजस्थान अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में चिड़ावा के पहलवानों ने लहराया परचम, पांच पदक जीतकर लौटे विजेता

चिड़ावा, 18 जून: जोधपुर में 10 से 13 जून 2025 तक आयोजित राजस्थान राज्य अंडर-15 बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में चिड़ावा की गुरु हनुमान व्यायामशाला के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर चिड़ावा को खेल जगत में गौरव दिलाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों ने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान समीर सिंह ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अन्तिम कुमारी ने 36 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट दांव-पेच दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, निकिता कुमारी ने 42 किलोग्राम भारवर्ग में संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद कांस्य पदक जीता।

बालकों के वर्ग में अंश ने 38 किलोग्राम भारवर्ग में और निखिल ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में न केवल अपने हुनर का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण से गुरु हनुमान व्यायामशाला की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

प्रतियोगिता से विजयी लौटने पर व्यायामशाला परिसर में सभी पहलवानों का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कुश्ती प्रशिक्षक राजेंद्र पाल सिंह ने किया, जिन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर संजय कुमार, जोगेंद्र सिंह और शेर सिंह ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि चिड़ावा जैसे कस्बों से निकलकर राज्य स्तर पर चमकने वाले ये खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में वेणी प्रसाद भगत, अमरजीत सिंह वेदी सहित व्यायामशाला से जुड़े पहलवानों, प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

स्थानीय समुदाय और खेल प्रेमियों ने इन उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए इन खिलाड़ियों को भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!