पिलानी: श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी के तत्वाधान में मंडेलिया शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व. दुर्गा प्रसाद जी मंडेलिया की स्मृति में राज्य स्तरीय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “राजनेताओं हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए” था। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिरला साइंस म्यूजियम के संग्रहाध्यक्ष एवं निदेशक विक्रमजीत सिंह अरोड़ा थे। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की पूर्व छात्राएं बीना दुग्गल,रेखा शर्मा, सुनीता डाडा, मंजू कानोड़िया, सीमा मित्तल व कामिनी भाटी थीं।
कार्यक्रम में पर्यावरणविद संतोष कुमार दुल्लड़, डॉ सरोज भार्गव, शिक्षाविद जावित्री शर्मा व पुष्पलता सैनी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत की छात्रा कोमल चौहान को प्रथम स्थान, जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज, झुंझुनू की छात्रा सलोनी जांगिड़ को द्वितीय स्थान तथा मोहनलाल पीरामल महाविद्यालय, बगड़ की छात्रा दिया जाखड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया महाविद्यालय, चिड़ावा की छात्रा खुशी महमिया और अंबिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के नियमानुसार उच्चतम अंकों के आधार पर सेखसरिया महाविद्यालय को चल वैजयंती प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि विक्रमजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैचारिक और तार्किक गुण आज के युग की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कौशल विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, पर्यावरणविद संतोष कुमार दुल्लड़, सरोज भार्गव, रेखा शर्मा, पुष्पलता सैनी, जावित्री शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संयोजन व सरस संचालन नितेंद्र पाठक ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं द्वारा संचालित संस्था हेल्पिंग हैंड के माध्यम से 33 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
मंडेलिया स्कूल की प्राचार्या डॉ. स्मितांजलि मिश्रा, महाविद्यालय सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा व्याख्याता सोनिया माथुर डॉ. त्रिवेणी, डॉ,सावित्री, प्रमोद शर्मा संदीप सैनी, परवीन जांगिड़, मनीषा सैनी, पूजा सांगवान, राहुल, विनोद नेहरा, ज्योति वर्मा, कैलाश चंद सैनी, अजीत कुमार, नेहा, शिखा, सुरेश हमीनपुर, कैप्टन विजेंद्र शेखावत, अजय डालमिया, सुरेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।





