राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आसन्न जोगियान में भामाशाह मनीष कुमार योगी ने लगवाया वाटर कूलर

सुलताना, 4 जून 2025: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आसन्न जोगियान, किठाना में भामाशाह मनीष कुमार योगी द्वारा अपनें माता-पिता स्व. श्रीमती तारावती देवी और स्व. श्याम लाल योगी की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Advertisement's

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ सुमन थाकन ने की। समाजसेवी हीरेंद्र धनखड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने सभी का स्वागत किया और मनीष कुमार योगी की इस उदार पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शांति नादिया जोहड़, व्याख्याता सतीश कुमार, महावीर योगी, धर्मपाल योगी, महादेव योगी, बुलाकी राम, रामनिवास योगी, अमर धनखड़, धर्मेंद्र नेहरा, सुरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण, मुकेश सैनी, पूनम, सुगना देवी, राजेंद्र कुमार, चंदन टेलर, ओमप्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, और प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी देती है।

Advertisement's
Advertisement’s

मनीष कुमार योगी ने कहा कि यह प्रयास विद्यालय तक ही सीमित नहीं रहेगा, वे भविष्य में भी समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!