रवि मरोड़िया बने भीम आर्मी के प्रदेश सचिव

झुंझुनूं, 19 जनवरी 2025: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रवि मरोड़िया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद (नगीना सांसद), राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, अनिल धेनवाल प्रदेश प्रभारी और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की सहमति से हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

नवनियुक्त प्रदेश सचिव रवि मरोड़िया ने इस जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया है और उन्होंने कहा कि वे जिले में भीम आर्मी को मजबूत बनाएंगे और बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करेंगे। वे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण के नक्शे कदम पर चलते हुए कार्य करेंगे और प्रदेश में बहुजनो के ऊपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

रवि मरोड़िया इससे पहले ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गाडराटा, खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष, झुंझुनूं जिलाध्यक्ष, अजमेर सह सम्भाग प्रभारी नीम का थाना जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisement's
Advertisement’s

रवि मरोड़िया के प्रदेश सचिव बनने पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदेल, सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शंकुन जिलोवा, जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, जिला सचिव रविंद्र गर्वा, अरविंद सुनिया, चेतराम लिखवा, दिनेश तंवर, प्रमोद खीवासर, महेंद्र सिंह चारावास, जितेंद्र मेहरड़ा, सकील फौजी, रवि बेरवाल, रवि मरोड़िया देवता, गुलशन कुमार, भगत सिंह, पवन मेहरा, गोविंद चिरानी, राजवीर मरोड़िया, बिटुट उदयपुरवाटी, राधेश्याम रचेता पार्षद, राजेश बाघोली सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!