मौसम अपडेट: राजस्थान में बदला मौसम | आज इन जिलों में बारिश की संभावना

[ad_1]

राजस्थान में आज भी बारिश के आसार है। पूर्वी राजस्थान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। तेज ठंडी हवाएं चल रही है।मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 9 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 10 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा केवल पूर्वी राजस्थान में छुटपुट बारिश होने की संभावना रहेगी।

शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश

राजस्थान में शुक्रवार को कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। सूख रही फसलों को अच्छी बारिश होने से जीवनदान मिला। ऐसे में किसानों को काफी राहत मिली। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 9 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।

फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार13-14 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके असर कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर जिलों में अधिकतम तापमान औसत से 2-5 डिग्री से. अधिक रहने की प्रबल संभावना है।

[ad_2]

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!