चिड़ावा, 10 फरवरी 2025: बदनगढ़ निवासी मोहित सैनी की स्मृति में उनके जन्मदिन पर चिड़ावा की गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विकास कुमार, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महेंद्र सैनी, गौरव कुमार और राहुल प्रजापत मौजूद रहे।

मोहित सैनी (पुत्र महेंद्र सैनी), जिनका जन्म 10 फरवरी 2006 को हुआ था, 27 मई 2024 को वृंदावन में यमुना नदी में डूबने से असमय स्वर्गवास हो गया था। इस हादसे में उनके दोस्त राहुल सैनी की भी दुखद मृत्यु हो गई थी। मोहित के परिवार और दोस्तों ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए गौसेवा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक श्रद्धांजलि बताया।