मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर बड़ा बयान दिया, ‘सनातन का सम्मान ही मानवता की रक्षा है’

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि, “यदि हमें विश्व मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन धर्म का सम्मान करना होगा।” उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मनीषियों ने हजारों वर्ष पहले ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया, जो आज भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, “दुनिया में केवल सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हमेशा हर मत और मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है।”

सीएम योगी का औरंगजेब पर हमला

सीएम योगी ने अपने बयान में औरंगजेब पर भी हमला करते हुए कहा, “औरंगजेब का खानदान अब कोलकाता के पास रिक्शा चला रहा है। अगर उसने कभी ईश्वर की दुर्गति नहीं की होती, तो उसकी औलादों को ये दिन नहीं देखने पड़ते।” उनका यह बयान इतिहास के एक काले पन्ने की ओर इशारा कर रहा था, जिसमें औरंगजेब के शासनकाल में हिंदू धर्मस्थलों और संस्कृति पर आक्रमण हुआ था।

संभल हिंसा को लेकर भी किया बड़ा बयान

सीएम योगी ने हाल ही में संभल में हुई हिंसा पर भी अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संभल में 1947 से लेकर अब तक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई। “जो लोग आज संभल में मारे गए हिंदुओं के लिए घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने कभी इन हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे।” सीएम ने कहा कि जो भी इस हिंसा में दोषी हैं, उन्हें किसी भी हालत में बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान संभल में हुए दंगों का पूरा इतिहास भी याद दिलाया।

बहराइच हिंसा पर भी कसा तंज

सीएम योगी ने बहराइच में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जिस निर्दोष रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या की गई, वह घटना घर में अंदर जाकर की गई थी। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर हिंदू मोहल्ले से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है, तो मुस्लिम मोहल्ले से हिंदू शोभा यात्रा क्यों नहीं निकल सकती?” उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुस्लिम पर्वों और त्योहारों के जुलूस हिंदू इलाकों से निकल सकते हैं, तो हिंदू पर्वों के जुलूस मुस्लिम इलाकों से क्यों नहीं निकल सकते।

सीएम योगी का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपना सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी समुदाय के धार्मिक आयोजन को लेकर भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोका जा सके। सीएम योगी का यह बयान राज्य सरकार की तरफ से धार्मिक सौहार्द्र और समानता को बढ़ावा देने के लिए दिए गए कदमों को स्पष्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!