Tuesday, March 10, 2026
Homeसूरजगढ़मुख्यमंत्री भजन लाल को दिया सूरजगढ़ आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री भजन लाल को दिया सूरजगढ़ आने का निमंत्रण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता और भाजपा युवा नेता भुवनेश गुप्ता ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री को जयपुर प्रवास यात्रा के दौरान सूरजगढ़ आने का न्यौता दिया गया। मुख्यमंत्री से मिलकर उनके पिछले 6 महीने के सफल कार्यकाल के लिए बधाई भी दी गई। साथ ही सूरजगढ़ नगरपालिका में विकास कार्य हेतु राज्य सरकार से बजट की मांग भी की गई।

इसमें मुख्यरूप से निर्माणधीन महाविधालय हेतू, पार्क हेतु बजट, सूरजगढ़ बायपास हेतु, गंगानगर से भरतपुर को वाया पिलानी सूरजगढ़ होते हुए एक्सप्रेस वे बनाने के लिए, सूरजगढ़ में रोडवेज बसों को पुनः चालू करने के लिए, सूरजगढ़ में सिवरेज लाइन निर्माण हेतु स्वीकृति, सूरजगढ़ नगरपालिका को नगर निकाय विशेष दर्जा योजना में शामिल करने हेतु आदि मांगे रखी गई।

साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि सेवाराम गुप्ता ने सूरजगढ़ नगरपालिका में हुए 3.5 वर्षों के विकास कार्यों का लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री निमंत्रण दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!