प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 अक्टूबर को अरड़ावता आ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण समारोह में आ रहे नेताओं के स्वागत को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, और सभी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।
चिड़ावा में भी आज नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अरड़ावता, झुंझुनूं दौरे को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 25 अक्टूबर को प्रतिमा अनावरण समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद
जामा मस्जिद के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज शाम आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शिवलाल सैनी, नितिका थालोर, सुमित्रा रामजी लाल सैनी, श्रीराम सैनी, नत्थूराम सैनी, संदीप सोलंकी, मुकेश पूनियां, देवेन्द्र सैनी, निखिल चौधरी, मनोज महमिया, बिमला देवी, सुमित्रा देवी, निरंजन लाल सैनी, सतपाल जांगीड़, कुलदीप भगासरा, विनोद झाझड़िया, राकेश नायक, रणधीर मेहरा, रमाकांत, ओमप्रकाश चंदेलिया, महेश चंदेलिया, प्रदीप हिम्मतरामका, संदीप सैनी, शकील, अरविन्द भगत, सलीम धोबी, नीतू, ऊषा देवी रावणा, अनिता सैनी, पुष्पा सैनी, मंजू, बनारसी, सुशीला, किरण, सरोज, अंजू, मुकेश, कौशल्या, रामनिवास, दाताराम, मक्खन लाल मुनीम, फूलचंद, गंगाधर वर्मा, रफीक बैंड मास्टर, ओमप्रकाश, खूशबू, मोतीलाल, मूलचंद, कदनेश कटारीया, बजरंग स्वामी सहित अन्य पार्टीजन उपस्थित रहे।