मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: सैफ पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे में हीरानंदानी एस्टेट के पास स्थित लेबर कैंप के पास झाड़ियों से पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेशी नागरिक हो सकता है।

ठाणे में छिपा था मुख्य आरोपी

पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी को ठाणे से दबोचने में सफलता पाई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ठाणे स्थित Ricky’s बार में हाउसकीपिंग वर्कर के तौर पर काम करता था।

Advertisement's
Advertisement’s

हमलावर ने नाम छिपाने के लिए झूठी पहचान बताई

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना नाम ‘विजय दास’ बताया था। पुलिस ने उसके पोस्टर और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर मुंबई और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया। पुलिस अब बांद्रा में उससे गहन पूछताछ करेगी।

छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया एक और संदिग्ध

मुंबई पुलिस ने हमले से जुड़े एक अन्य संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया है। उसका नाम आकाश बताया गया है, जिसने खुद को मुंबई का निवासी बताया। रेलवे सुरक्षा बल ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आकाश के पास से फास्टट्रैक ब्रांड का बैग मिला, जो सैफ की बिल्डिंग और दादर की मोबाइल शॉप के सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया था।

Advertisement's
Advertisement’s

16 जनवरी की रात का खौफनाक मंजर

हमला 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे हुआ। सैफ अली खान के घर में अनजान व्यक्ति घुस आया था, जिसे घर की महिला कर्मचारी ने देख लिया और शोर मचाया। सैफ के आने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी ने चाकू से सैफ पर छह बार वार किया। एक चाकू का हिस्सा उनकी रीढ़ के पास फंस गया था। सैफ को तत्काल लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!