Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीमहिला शक्ति को नई जिम्मेदारी: सावत्री देवी और रमेश देवी यादव बनीं...

महिला शक्ति को नई जिम्मेदारी: सावत्री देवी और रमेश देवी यादव बनीं हिन्दू महिला सभा की जिला अध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष

पिलानी: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने महिला शक्ति को संगठनात्मक नेतृत्व में आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर सावत्री देवी को हिन्दू महिला सभा विंग का झुंझुनूं जिला अध्यक्ष तथा रमेश देवी यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण, सनातन धर्म और संगठन विस्तार के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

महिला शक्ति के योगदान को बताया अपरिहार्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज का मानना है कि किसी भी क्षेत्र में महिला शक्ति के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इसी विचारधारा को आधार बनाते हुए संगठन ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। प्रदेश स्तर पर पवन कुमार पुनिया, भागीरथ सिंह पिलानिया और डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की सहमति से यह निर्णय लिया गया, जिसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सनातन धर्म के प्रति निष्ठा के आधार पर मनोनयन

सावत्री देवी और रमेश देवी यादव की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा, सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि दोनों पदाधिकारी महिला वर्ग को जोड़ते हुए हिन्दू महिला सभा को जिला स्तर पर मजबूत करेंगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के सनातन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

मनोनयन पर जताया आभार, महिला सशक्तिकरण को बताया प्राथमिकता

नियुक्ति के बाद सावत्री देवी और रमेश देवी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को संगठन से जोड़कर महिला वर्ग को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उनका मानना है कि जब महिला शक्ति संगठित होगी, तब सनातन धर्म और अधिक सशक्त होगा।

बधाई देने वालों का लगा तांता

नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। झुंझुनूं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पुनिया, झुंझुनूं कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, जिला प्रचार मंत्री अनिल कौशिक और मंडावा के मनोज कुमार बराला सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। महिला शक्ति में इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!